फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : असम के डिब्रूगढ़ में तैनात रंगस के जवान की मौत, रविवार को पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पुतडियाल के आदर्श नगर गांव के जवान रिंकू कुमार का असम के डिब्रूगढ़ में बीमारी के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व जवान पेट के संक्रमण से पीड़ित हो गया था। इसके चलते उसे सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उपचार के दौरान ही शनिवार सुबह जवान ने दम तोड़ दिया। वहीं, रविवार को हवलदार रिंकू का शव पैतृक गांव पहुंचा। जहां सेना की दो टुकड़ियों की सलामी के बाद राजकीय एवं सैन्य सामान के साथ हुई अंत्येष्टि हुई। चार वर्षीय बेटे रूणित ने रैल के संभु घाट पर पिंडदान के बाद मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने नम आंखों से रिंकू को विदाई दी। प्रशासन की ओर से तहसीलदार नादौन रोहित कंवर, नादौन थाना प्रभारी निर्मल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें