फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुमन भारती बोले- जयराम ठाकुर के काफिले में मारपीट, रामस्वरूप की मौत पर भाजपा मौन क्यों

अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 May 2025 05:26 PM IST

जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में जब उनके काफिले में उनके सिक्योरिटी स्टाफ की ओर से एक आईपीएस अधिकारी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया था तब उन्होंने इस मामले में क्या कार्यवाही की थी। उन्हें इसकी जानकारी प्रदेश की जनता को देनी चाहिए। हमीरपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार विमल नेगी के मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करवा रही है। जांच में कहीं कोई रुकावट नहीं है। भाजपा इस मुद्दे पर सिर्फ ओछी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंडी से सांसद रहे रामस्वरूप शर्मा की मौत किन कारणों से हुई थी इससे पर्दा आज तक नहीं उठ पाया है। इसकी जांच तत्कालीन भाजपा सरकार ने क्यों नहीं करवाई थी जबकि रामस्वरूप शर्मा का परिवार इस मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग करते हैं और बाकायदा प्रधानमंत्री को भी उन्होंने जांच करवाने को लेकर पत्र लिखा था लेकिन भाजपा नेता इस मामले पर चुप क्यों हो जाते हैं। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सजग है। यही वजह है कि हाल ही में जहां पर भी कानून का उल्लंघन हुआ है वहां मुख्यमंत्री सुक्खू ने डीजीपी, अतिरिक्त मुख्य सचिव और एसपी तक पर कड़ी कार्रवाई की है। कहीं कोई चूक नहीं हुई है जो अधिकारी गलत करेंगे उनपर तुरंत एक्शन लिया जाएगा यह संदेश मुख्यमंत्री ने दे दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें