जिला हमीरपुर में खनन रक्षकों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान में सुबह 9 बजे से आरंभ हुआ। खनन अधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य सचिव राजीव कालिया ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए सभी पात्र 108 उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से सूचना पत्र भेजे गए हैं।