फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पनसाई स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

Krishan Singh Updated Sun, 07 Dec 2025 02:46 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनसाई में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त सूबेदार रमेश लाल जमवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा जीवन में सफलता पाने के लिए परिश्रम, अनुशासन और नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। यदि सूर्य की तरह चमकना है, तो सूर्य की तरह तपना भी होगा। इसलिए निरतंर मेहनत करके अपना लक्ष्य प्राप्त करें। समारोह में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत, समूह गान, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, लघु नाटक एवं रंगारंग प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अंत में शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सरिता शर्मा, राजकुमार, मदन लाल, सुदेश, लालचंद धीमान, स्कूल स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें