विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी रानीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। वह बेवजह से 15 करोड़ लेने वाले बयान दे रहे हैं। जबकि खरीद-फरोख्त की राजनीति मुख्यमंत्री खुद करते हैं। हम नौ जब राज्यसभा का वोट डालकर गए तो इन्होंने विभिन्न प्रलोभन दिए। हमारे क्षेत्र की जनता जानती है कि हमारा चरित्र क्या है और किस भाव से जनसेवा कर रहे हैं। लोगों को बरगलाने के लिए मुख्यमंत्री को इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती। अपने क्षेत्र और प्रदेश के हित के लिए विधायकी से त्याग दिया है। मुख्यमंत्री के आरोपों परजल्द ही न्यायालय में जाएंगे।