विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत साहनवीं के मसेरडू गांव में नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण विधायक निधि और जनसहयोग से किया गया है। उन्होंने विधिवत रिबन काटकर पुल को जनता के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से रास्ते पर पुल की जरूरत थी। स्थानीय लोगों ने उन्हें इस बात से अवगत करवाया, जिसके बाद उन्होंने लोगों की जरूरत अनुसार विधायक निधि से राशि स्वीकृत की। स्थानीय जनता के सहयोग से अब पुल बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने सभी को इस सौगात के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमन, दंगल कमेटी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।