फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्र धर्माणी बोले- 27 मार्च को शिमला में भाजपा करेगी विधानसभा का घेराव

Krishan Singh Updated Thu, 20 Mar 2025 03:21 PM IST

शिमला में विधानसभा घेराव के लिए हल्ला बोल रैली पर एक विशेष बैठक भोटा चौक स्थित कार्यालय में की गई। इसमें रैली के लिए जिला के प्रभारी एवं प्रदेश के प्रवक्ता महेंद्र धर्माणाी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की । बैठक में जिला भाजपा के शहरी व ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक में 27 मार्च को शिमला में विधानसभा परिसर में होने वाली रैली के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई और सभी मंडलों से बढ़चढ़ कर कार्यकताओं के ले जाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि शिमला में विधानसभा घेराव के लिए हल्ला बोल रैली में 100-100 की संख्या में हर मंडल से कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शिमला में होने वाली रैली के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इसी के चलते आज हमीरपुर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें