फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: निर्माणाधीन बस स्टैंड के समीप भूस्खलन,सड़क का 50 मीटर हिस्सा दरका

पक्का भरो बाइपास में निर्माणाधीन बस स्टैंड के समीप भूस्खलन हुआ है। यहां पर बस स्टैंड निर्माण के लिए वर्षों पहले डंप किए गए मलबे के पहाड़ को काटा गया है। ऐसे में अब भूस्खलन होने से सड़क का 50 मीटर हिस्सा दरक गया है। वाहनों की आवाजाही के दौरान भी यहां पर खतरा बना हुआ है। जलशक्ति विभाग की सीवरेज लाइन भी इस भूस्खलन की चपेट में आई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि बारिश के साथ सीवरेज चैंबर में डाले गए घरों के बारिश के पानी से नुकसान हुआ है। 98 करोड़ की लागत से पक्का भरो बाइपास में बहुमंजिला बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इस बसस्टैंड के लिए हमीर होटल से पक्का भरो सड़क की ओर कटिंग की गई है। कटिंग किए जाने के चलते बरसात में सड़क भी दरक गई है। बारिश बंद होने पर यहां पर बसस्टैंड निर्माण करने वाली कंपनी की ओर डंगा दिए जाने की योजना है। हालांकि कटिंग से पहले बचाव कदम न उठाए जाने से निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। यहां पर पाइपलाइन भूस्खलन की चपेट में आई है। थोड़े से हिस्से में प्लास्टिक की पाइप डाली गई है। इस पाइप को नुकसान न हो इसके लिए प्रेशर कम किए जाने से चैंबर अब ओवरफ्लो हो रहा है। यहां पर सीवरेज लाइन में घरों की छतों का पानी नहीं डाला गया है। सड़क के साथ वर्षों पहले डंप किए गए मलबे की कटिंग से यह भूस्खलन बरसात के चलते हुआ है।---- राकेश कुमार, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग हमीरपुर यहां पर बसस्टैंड निर्माण करने वाल कंपनी को बचाव कदम उठाने के लिए कहा गया है। बरसात और सीवरेज चैंबर के ओवरफ्लों होने से लगातार रिस रहे पानी से भूस्खलन हुआ है। जल्द ही यहां पर सड़क को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल यहां पर गुजरने वाले वाहनों को खतरा न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।---- दीपक कपिल, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें