फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप पठानिया बोले- किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने लिए ऐतिहासिक निर्णय

राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। सभी किसानों, बागवानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शुक्रवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव नेरी में कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान जागरूकता शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल पूरे देश में ऐसा पहला राज्य है, जिसने प्राकृतिक खेती से तैयार की जाने वाली फसलों के लिए अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। दूध के मूल्य में भी रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। कुलदीप सिंह पठानिया ने कृषि विपणन बोर्ड की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। इससे पहले, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ डीडी शर्मा ने कुलदीप सिंह पठानिया, अन्य वक्ताओं और किसानों का स्वागत किया तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अन्य अधिकारियों ने भी किसानों को विभिन्न योजनाओं और खेती की तकनीकों से अवगत करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें