फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में निबंध लेखन प्रतियोगिता, कनक प्रथम

Krishan Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 05:37 PM IST

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में दो दिवसीय सांख्यिकीय उत्पाद, डाटा और उपकरण पर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग व आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का जागरूकता शिविर संपन्न हुआ। कार्यशाला में पोस्टर मेंकिंग, निबंध लेखन प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। कार्यक्रम के दूसरे दिन अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के स्कूल ऑफ लिवरल स्टीड के सह प्राध्यापक डॉ. इंद्रवीर सिंह स्रोतविद रहे। उन्होंने सांख्यिकीय उत्पाद पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। निबंध लेखन में कनक ने प्रथम, आस्था गौतम ने द्वितीय व दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नीरज ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय व महक ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें