फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: महंगे दामों पर खरीदे प्लाट, कमाई से पहले नुकसान शुरू

Ankesh Dogra Updated Fri, 20 Mar 2026 05:12 PM IST

दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश से राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव में कारोबारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हालात ऐसे हैं कि कारोबारियों को महंगे दामों पर किराए पर खरीदे गए प्लाटों का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है।दो दिनों से जारी भारी बारिश के चलते मैदान में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है, जिससे पूरे मेले में सन्नाटा पसरा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने होली के मद्देनजर भारी निवेश कर प्लाट और अन्य सामग्री खरीदी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। नतीजतन मेले में बिक्री पूरी तरह से प्रभावित हुई है और रोजाना नुकसान बढ़ता जा रहा है। मेले में आए कुछ दुकानदारों ने बताया कि बारिश के कारण उनके सामान को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर टेंट और स्टॉल में पानी घुस गया, जिससे खाद्य सामग्री और अन्य उत्पाद खराब होने लगे हैं। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का सरकारी तौर पर शुभारंभ पहली और समापन चार मार्च को हो चुका है लेकिन मेला लंबी अवधि चलने के कारण कारोबारियों को अच्छा कारोबार की उम्मीद रहती है लेकिन इस बार शुरू से ही मेले में मंदी की मार झेलनी शुरू हो गई है। पहले महंगे दामों पर प्लाट, अब खराब मौसम ने कारोबारियों को उम्मीदों को कम कर दिया है। मेला अध्यक्ष सुजानपुर एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि होली मेले में आए दुकानदारों का कहना है की बारिश के कारण कारोबार प्रभावित हुआ है। दुकानदारों की समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर है, अगर दुकानदारों मेला अवधि बढ़ाने को लेकर के मांग रखते हैं तो जिला प्रशासन के साथ बातचीत कर कार्य किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें