फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कामेश्वर बोले-युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड में पदों को किया जा रहा समाप्त

Krishan Singh Updated Thu, 19 Jun 2025 05:42 PM IST

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनिट टौणीदेवी की बैठक टौणी देवी में हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा ने की। कामेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के लगभग 12,000 पद रिक्त चल रहे हैं। बोर्ड नए युवाओं की भर्ती करने के बजाय युक्तिकरण व केंद्रीयकरण के नाम पर पदों को समाप्त कर रही है। प्रमोशनल पदों को ही समाप्त करने से गुरेज नहीं किया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों की पदोन्नति फाइलों को रोका गया है। कर्मचारियों की पदोन्नति में राजनीतिक हस्तक्षेप किया जा रहा है। 30-35 साल तक सेवाएं देने के बाद भी कई कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए। बोर्ड में किसी नीति के तहत नियमित कर्मचारियों की भत्ती करना आवश्यक हो गया है। प्रदेश सरकार से बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल करने, युक्तिकरण की प्रक्रिया को बंद करने, आउटसोर्स कर्मियों के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग रखी। इस बैठक में यूनियन के उप महासचिव मनीष कुमार, हमीरपुर यूनिट के प्रधान कृष्ण पाल, सचिव राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनिट टौणीदेवी के चुनाव करवाए गए। आम सहमति के बाद प्रधान पद पर सतीश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान विनय कुमार, सचिव राजेश कुमार, संयुक्त सचिव सपना कुमारी को चुना गया। वहीं प्र्रेस सचिव राजेश कुमार, मुख्य सलाहकार रमेश कुमार को चुना गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें