हमीरपुर जिले की शासन और धनेड में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हमीरपुर जिले से संबंध रखते हैं, लेकिन अपने ही क्षेत्र हमीरपुर का विकास नहीं कर पाए। विकास छोड़िए, पूर्व भाजपा सरकार द्वारा हमीरपुर को दिए गए कई संस्थानों को उन्होंने बंद कर दिया। ऐसे विकास-विरोधी मुखिया के अहंकार को तोड़ने की आवश्यकता है। हमीरपुर की देवतुल्य जनता से मेरा विनम्र निवेदन है कि भाजपा के ईमानदार और मिलनसार युवा प्रत्याशी आशीष शर्मा जी को विधानसभा उपचुनाव में विजयी बनाएं। भाजपा परिवार हमीरपुर का विकास थमने नहीं देगा। आज हमीरपुर के सासन और धनेड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।