सुजानपुर उपमंडल के तहत डाक शाखा करोट में डाकिये की लापरवाही के बाद डाक विभाग सतर्क हो गया है। डिवीजन स्तर पर निरीक्षक व डाक पर्यवेक्षक फोन के माध्यम से एड्रेसी से उसका पत्र मिलने की भी पुष्टि करेंगे। उप डाकघर भलेठ के तहत डाक शाखा करोट में तैनात एक डाकिए के कमरे में बड़ी संख्या में पत्र, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड सहित अन्य डाक सामग्री बरामद करने के बाद यह फैसला लिया गया है। डाकघर हमीरपुर के उप अधीक्षक जोगिंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दसवीं के प्रमाण पत्र के फर्जी की आशंका थी, लेकिन जांच में सही पाया गया है।