फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर जानकारी दी

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में इंटरनेट ऑफ थिंग्स और एआई विषय पर फैकेल्टी डेवेलपमेंट कार्यक्रम के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों की श्रृंखला जारी रही। प्रथम सत्र में डॉ. बलविंदर सिंह ने कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि एआई तकनीकों का उपयोग कर किसान खेती के तरीके सुधार सकते हैं। अंजु कृष्णा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का परिचय विषय पर जानकारी दी। डॉ. राजीव कुमार ने नई शिक्षा नीति के तहत आने वाले बदलावों पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने सभी सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और तकनीकी ज्ञान के साथ प्रायोगिक अनुभव भी प्राप्त किया। सभी विशेषज्ञों को प्राचार्य इंजीनियर चंद्र शेखर ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें