हमीरपुर में युवा कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की दी गई पांच गारंटियों को लेकर पोस्टर जारी किया है। इस मौके प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी चंदन राणा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने युवाओं को पांच गारंटियां दी हैं। चंदन राणा ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं का ध्यान रखते हुए एक लाख युवाओं को पक्की नौकरी देने का वायदा किया है। वहीं, उन्होंने बताया कि भाजपा सरकारों में पेपर लीक मामले सामने आए हैं। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो पेपर लीक मामले में सख्त कानून बनाया जाएगा। वहीं युवाओं को सामाजिक सुरक्षा भी कांग्रेस सरकार में आने पर मुहैया करवाई जाएगी। वहीं, चंदन राणा ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के साथ धोखा करके 2014 में सत्ता हासिल की थी। युवाओं को मोदी सरकार ने दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था। लेकिन आज दिन तक कोई नौकरी युवाओं को उपलब्ध नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में अगर कांग्रेस सरकार सत्ता हासिल करती है, तो राहुल गांधी द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा किया जाएगा।