आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुल्हेड़ा में सोमवार को एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर में 146 लोगों के एक्सरे किए गए। इसमें छह लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए हैं। टीबी की पुष्टि होने पर मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क इलाज करवाया जाएगा।