उद्यान विभाग हमीरपुर की ओर से मटाहणी में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 महिलाओं ने भाग लिया। उद्यान विभाग से विकास और आशा धीमान ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। प्रतिभागियों को पलम का एक-एक पौधा दिया गया। विकास और आशा धीमान ने बताया कि बागवानी विभाग की ओर से लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर बागवान अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।