फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कोटला में बिजली के खंभे से गिरी चिंगारियों से गेहूं की फसल जलकर राख

अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Apr 2025 05:29 PM IST

ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के कोटला गांव में दोपहर के समय बिजली के खंभे से चिंगारियां निकलने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीडि़त किसानों धर्मपाल,ईश्वर सिंह ने कहा कि बिजली का लोड अधिक होने के कारण खेत के साथ लगते खंभे की तारों से चिंगारियां निकल रही थी। जिसके चलते खेतों में काटकर रखी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी खंभे से चिंगारियां निकलने से खड़ी गेहूं की फसल भी जल गई थी। उन्होंने कहा कि खेतों में स्थापित बिजली खंभे टेडे है और अधिकांश खंभों पर खरपतवार उगा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें