फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाटी गांव में विद्या केंद्र का शुभारंभ

अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 06:30 PM IST

सर्वजनकल्याण सभा ने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये स्वाहल पंचायत के भाटी गांव में विद्या केंद्र का शुभारंभ किया। विद्या केंद्र का शुभारंभ सर्वजनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों व दूर दराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल के उपरांत पढ़ाई के लिए उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। जिससे ग्रामीण बच्चे कहीं न कहीं उपेक्षा का शिकार हो जाते हैं । उन्होंने कहा कि सर्वजनकल्याण सभा द्वारा एक बहुत ही सराहनीय कदम ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए किया जा रहा है । विद्या केंद्र में कक्षा एक से ले कर दसवीं कक्षा तक के 35 से अधिक बच्चों को स्कूल के उपरांत उनके ही गांव में निशुल्क पढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान हंस राज शर्मा, बूथ अध्यक्ष दिनेश शर्मा,पूर्व बूथ अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें