फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पशु चिकित्सकों ने यूटेराइन टॉर्शन से पीड़ित भैंस को दिया नया जीवन

पशुपालन विभाग की टीम ने गांव नियाटी में यूटेराइन टॉर्शन से पीड़ित भैंस को नया जीवन दिया है। टीम ने भैंस की बच्चेदानी से सात महीने के मृत कटड़े को बाहर निकाला है। भैंस पिछले दो महीनों से बीमार थी। इस कारण भैंस ने घास खाना कम कर दिया था। नियाटी के विधि चंद की पुत्र बधु निशा ने बताया कि दो महीने से बीमार भैंस का पशु चिकित्सक उपचार कर रहे थे। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. संदीप पाटिल ने बताया कि भैंस के गर्भाशय के मुड़ने से अविकसित कटड़ा नहीं बच पाया। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चेदानी से कटड़े को बाहन निकाला गया। टीम में पशु अस्पताल रैल के चिकित्सक डॉ. पंकज लखनपाल, डॉ. यशपाल आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें