फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में सड़क सुरक्षा पर आयोजित की विभिन्न गतिविधियां

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में वीरवार को सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने व तीव्र गति से वाहन न चलाने का संदेश दिया गया। जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में नारा-लेखन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश खरवाल, डॉ. सुमन सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें