फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: धनेटा में शुरू हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा में सोमवार को अंडर 17, 19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें राज्य परिवहन प्राधिकरण सदस्य एवं पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुनील दत्त बिट्टू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। स्कूल प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह तथा समस्त स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा एवं समन्वयक ललिता ठाकुर ने बताया कि स्तरीय प्रतियोगिता में कुल छह खंडों से लगभग 280 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य पर्यवेक्षक राजेश कुमार, पर्यवेक्षक शंकर राज , सहायक समन्वयक मीना भारती, रिकॉर्डर माया देवी, तथा डीईपी प्रदीप ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें