राजकीय महाविद्यालय भोरंज में एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य तीर्थ राम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने की। समारोह के अध्यक्ष और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने एनएसएस इकाई और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रिंस ठाकुर को शिविर के सफल और सुचारू समापन के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि तीर्थ राम शर्मा ने कहा कि समाज की निस्वार्थ सेवा ही एनएसएस का मूल सिद्धांत है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. मुकेश कुमार, डॉ. आशा देवी, प्रो. तिलक आदि मौजूद रहे।