फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: करोट में विधायक ने कॉमन सर्विस सेंटर का किया उद्घाटन

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने शुक्रवार को करोट पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण किया गया है। केंद्र के माध्यम से अब लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्रों, पेंशन, आयुष्मान भारत, आधार, बैंकिंग, बीमा, बिजली-पानी के बिल भुगतान सहित अनेक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। वहीं युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें