फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सुमन भारती बोले- भाजपा में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले

Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 05:25 PM IST

जो नेता अपने स्वार्थ के लिए कभी एक पार्टी तो कभी दूसरी पार्टी में जाते हैं, वे कार्यकर्ताओं को नियम बता रहे हैं। पार्टी चाहे भाजपा हो या कांग्रेस, जहां कार्यकर्ता का उत्पीड़न हो, उस पार्टी को नमस्ते करना चाहिए। पंचायत चुनाव में भाजपा के भीतर उठी बगावत और पार्टी विरोध गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि आज भाजपा में कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हो रही है। वह लोग सिफारिश कर रहे हैं, जो खुद उन नियमों को नहीं मानते हैं। उन्होंने बताया कि सुजानपुर नगर परिषद और भोटा नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इस अवसर पर राजेश चौधरी, राजेश, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें