फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: जूडो में छाई हमीरपुर कॉलेज की छात्राएं, फूल मालाओं के साथ स्वागत

सोलन में आयोजित अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद महाविद्यालय पहुंची टीम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि महिला वर्ग में 48 किलो भार वर्ग में दाक्षी गुप्ता ने स्वर्ण पदक, 57 किलो भार वर्ग में काजल ने स्वर्ण पदक, 63 किलो भार वर्ग में अर्पिता ने स्वर्ण पदक, 70 किलो भार वर्ग में शिल्पा ने रजत पदक, 78 किलो भार वर्ग में दीक्षा ने कांस्य पदक तथा 78 किलो भार वर्ग से ऊपर श्रेणी में शिल्पा कुमारी ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में 66 किलो भार वर्ग में आरंजीय ने स्वर्ण पदक, 90 किलो भार वर्ग में वंश ने स्वर्ण पदक, 81 किलो भार वर्ग में वैभव ने रजत पदक, 73 किलो भार वर्ग में साहिल ने कांस्य पदक, 100 किलो भार वर्ग में आदर्श ने कांस्य पदक, 100 किलो भार वर्ग से ऊपर कवि ने कांस्य पदक जीता। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने विजेता खिलाड़ियों, टीम की कोच दिव्या तथा संजीव, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक डॉ. पवन वर्मा एवं डॉ. मंजुला, टीम इंचार्ज मनोज, उर्वशी तथा प्रो. विनोद चंद को बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें