फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

Krishan Singh Updated Sat, 08 Nov 2025 05:20 PM IST

श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला भदरूं में श्रीमद्भागवत कथा का समापन शनिवार को हवन में पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। समापन दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन संपन्न हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और श्रद्धा के साथ आहुतियां डालीं। इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ। इसमें संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास आचार्य सुनील वशिष्ठ ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतार, बाल लीलाओं और धर्म स्थापना के संदेश का भावपूर्ण वर्णन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें