फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शैलेंद्र गुप्ता बोले- 31 तक हो राष्ट्र स्तरीय होली मेले की अवधि

Ankesh Dogra Updated Sun, 29 Mar 2026 05:57 PM IST

व्यापार मंडल सुजानपुर के व्यापारियों ने प्रशासन से राष्ट्र स्तरीय होली मेले की अवधि 31 मार्च तक रखने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने पहली मार्च से शुरू हुए मेले के कारण अब स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। मेले के कारण दुकानदारों को दुकानों का मासिक किराया,जीएसटी एवं अन्य खर्च निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों की सुविधा को लेकर मेले को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रशासन की ओर से होली मेले की अवधि 25 तक प्लाट खाली करने के निर्देश दिए थे लेकिन कारोबार में मंदी का हवाला देकर मेले में आए बाहरी कारोबारियों ने मेले को बैसाखी पर्व तक बढ़ाने की मांग की है लेकिन अब मेले को 31 मार्च तक ही रखा जाना चाहिए ताकि स्थानीय कारोबारियों को भी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने कहा प्रशासन को निर्धारित समय अवधि के बाद मैदान को खाली करवाने, बिजली पानी की सुविधा बंद और पार्किंग की पर्ची भी नहीं काटी जानी चाहिए। संबंधित विषय पर व्यापार मंडल ने मेला अधिकारी सुजानपुर को पत्र दे दिया है। उन्होंने कहा निर्धारित समय के बाद भी यदि प्रशासन की ओर से मैदान को खाली नहीं करवाया जाता है तो व्यापार मंडल के सदस्य निजी तौर पर चौगान को खाली करवाने की कार्रवाई करेंगे और अपने प्रतिष्ठान बंद करके उनकी चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें