विजिलेंस विभाग हमीरपुर के सौजन्य से स्कूली विद्यार्थियों ने गांधी चौक से मुख्य बाजार तक जागरूकता रैली निकाली। स्कूली विद्यार्थियों ने रैली निकालकर भ्रष्टाचार मिटाओ के नारे लगाए। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो, मुख्यालय हिमाचल प्रदेश शिमला के माध्यम से सतर्कता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह सतर्कता सप्ताह 27 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार की जानकारी विभाग के साथ साझा करना है ताकि इस तरह के कार्यों पर अंकुश लगाया जा सके। विजिलेंस विभाग पंचायत स्तर पर जाकर भी लोगों को जागरूक करेगा। विजिलेंस विभाग हमीरपुर के एएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि दो नवंबर तक जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। महाविद्यालयों में जागरूकता प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।