फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुजानपुर और भोटा निकाय का आरक्षण तय, चार की प्रक्रिया टली

Ankesh Dogra Updated Tue, 31 Mar 2026 03:59 PM IST

जिला में छह में से दो नगर निकायों में महिलाओं के लिए वार्डों को आरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर परिषद सुजानपुर, नगरपंचायत भोटा प्रक्रिया पूरी की गई है। जबकि नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत बड़सर, भोरंज में प्रकिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है। 30 मार्च को जारी अधिसूचना के तहत शहरी विकास विभाग ने नवगठित निकायों में आरक्षण प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित रखने की सिफारिश की है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई।मुख्यालय स्थित हमीरपुर भवन में सोमवार को दो निकायों की प्रक्रिया पूरी की गई है। वार्डों का आरक्षण ड्रॉ के माध्यम से तय किया गया है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की ओर से उपायुक्त ने निकायों की प्रक्रिया के लिए एडीसी हमीरपुर, एसडीएम हमीरपुर और जिला राजस्व अधिकारी को नियुक्त किया था। इन अधिकारियों के अलावा नगर परिषद सुजानपुर के लिए प्रबुद्ध नागरिकों में डॉ. देशराज, राजकुमार और मनोज कुमार को मनोनीत किया गया था। नगर पंचायत भोटा के लिए शरण प्रसाद, अश्वनी कुमार और संजय कुमार की नियुक्ति की गई थी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि नवगठित नगर निकायों के आरक्षण प्रक्रिया फिलहाल पूरी नहीं की गई है। नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में प्रक्रिया पूरी की गई है। नगर परिषद सुजानपुर वार्ड नंबर सीट एक एससी दो अनारक्षित तीन अनारक्षित चार अनारक्षित पांच महिला छह महिला सात एससी(महिला) आठ महिला नौ महिला नगर पंचायत भोटा वार्ड नंबरसीट एक महिला दोअनारक्षित तीन एससी (महिला) चार महिला पांच महिला छह अनारक्षित सात एससी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें