फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: झनियारा को हराकर री ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Krishan Singh Updated Mon, 12 Jan 2026 02:30 PM IST

ग्राम पंचायत झनियारा में कारगिल युद्ध में बलिदानी हुए नवीन कुमार की याद में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि जबकि नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा खेलें न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने आयोजन के लिए युवक मंडल को बधाई दी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला री व झनियारा के बीच खेला गया। इसमें री टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्राफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के अंत में आयोजकों व मुख्यातिथि ने विजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें