फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजेंद्र राणा बोले- जिप चुनाव ट्रेलर, 2027 में आएगी फिल्म

हमीरपुर। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमीरपुर जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से व्यापक विचार-विमर्श, आपसी समन्वय तथा सभी निर्वाचित भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों की सर्वसम्मति से किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय में संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व तथा सामाजिक समरसता का पूरा ध्यान रखा गया है। राणा ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र को पिछले लगभग 35 वर्षों से जिला परिषद में अध्यक्ष पद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला था। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से समन्वय स्थापित कर धमरोल वार्ड से विजयी अनीता शर्मा को जिला परिषद का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला परिषद में भाजपा समर्थित सदस्यों की प्रचंड जीत केवल जिला परिषद का चुनावी परिणाम नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जनता के गहरे आक्रोश का स्पष्ट संदेश है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें