फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर बोले- सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें विद्यार्थी

अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Nov 2025 03:16 PM IST

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में महाविद्यालय के सुरक्षा क्लब के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा शपथ एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों और स्टाफ को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया है कि वह सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बने। समाज में सुरक्षित यातायात की संस्कृति को प्रोत्साहित करें। इसके बाद ग्लोबल कॅरिअर माह के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। एक्सीलेंस टेक्नोलोजी मोहाली से गौरव स्त्रोतविद्ध रहे। इस अवसर पर डॉ. विवेक चंदेल, प्रो. विजय कमल, प्रो. विनय आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें