हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रमुख प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के मामले पर शुद्ध रूप से राजनीति करने का कार्य कर रही है। हमीरपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के आचरण से यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि उनका सरोकार विमल नेगी के परिवार के प्रति किसी प्रकार की सहानुभूति अथवा न्याय दिलाना नहीं है अपितु राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से सीबीआई को मामले की जांच देने के उपरांत भाजपाइयों द्वारा ईडी से जांच करने की मांग यह साबित करती है कि बीजेपी नेताओं का मकसद विमल नेगी की मृत्यु के कारणों की जांच से ज़्यादा प्रदेश में राजनीतिक खेल खेलने का है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अपनी ईमानदारी,निष्ठा,समर्पण और देवी देवताओं में आस्था रखने वाले हिमाचल वासी प्रदेश की छबि को कलंकित करने वाली हर्ष महाजन की राजनीति को कभी नहीं भूल पाएंगे। हर्ष महाजन भ्रष्टाचार, अधर्म,बेईमानी,अनैतिकताऔर छल की सीढ़ी का सहारा लेकर ही राज्य सभा पहुंचे हैं जिसका प्रति उत्तर प्रदेश की जनता राज्य सभा चुनाव के उपरांत हुए उपचुनावों में दे चुकी है। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रमुख प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के मामले पर शुद्ध रूप से राजनीति करने का कार्य कर रही है। हमीरपुर में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के आचरण से यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि उनका सरोकार विमल नेगी के परिवार के प्रति किसी प्रकार की सहानुभूति अथवा न्याय दिलाना नहीं है अपितु राजनीतिक लाभ प्राप्त करना है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से सीबीआई को मामले की जांच देने के उपरांत भाजपाइयों द्वारा ईडी से जांच करने की मांग यह साबित करती है कि बीजेपी नेताओं का मकसद विमल नेगी की मृत्यु के कारणों की जांच से ज़्यादा प्रदेश में राजनीतिक खेल खेलने का है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अपनी ईमानदारी,निष्ठा,समर्पण और देवी देवताओं में आस्था रखने वाले हिमाचल वासी प्रदेश की छबि को कलंकित करने वाली हर्ष महाजन की राजनीति को कभी नहीं भूल पाएंगे। हर्ष महाजन भ्रष्टाचार, अधर्म,बेईमानी,अनैतिकताऔर छल की सीढ़ी का सहारा लेकर ही राज्य सभा पहुंचे हैं जिसका प्रति उत्तर प्रदेश की जनता राज्य सभा चुनाव के उपरांत हुए उपचुनावों में दे चुकी है।