महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर हमीरपुर के व्यापारियों ने गांधी चौक पर भंडारे का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। व्यापारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।