फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक रंजीत सिंह बोले- कांग्रेस का सच्चा सिपाही, लोगों की सुविधाओं पर फोकस

अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 06:07 PM IST

विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि वह सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विधायक हैं तथा जो भी व्यक्ति उनके पास किसी समस्या, कार्य को लेकर आएगा उसकी समस्या का हल करना उनका दायित्व फर्ज बनता है। कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक पद का चुनाव जीता है। कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं। वह शनिवार को यहां पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की जो भी मांग रखी मुख्यमंत्री सुक्खू ने उनकी हर मांग को स्वीकृति प्रदान की है। सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती, डायलिसिस सेंटर, सड़क निर्माण और अन्य मांगों को तुरंत पूरा किया गया हे। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राणा का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि पूर्व विधायक ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। वह उनपकर लोगों को बेरोजगार करने का आरोप लगा रहे हैं। खुद उन्होंने कई बेरोजगारों का रोजगार छीन लिया है। आउटसोर्स पर आईपीएच में रखे कई बेरोजगार आज घर पर बेकार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहर को साफ सुथरा सुंदर और विकास की दृष्टि से आगे लाना ही उनका लक्ष्य है। हमेशा स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सड़क सुविधा को महत्व देते हुए क्षेत्र के उत्थान पर ही फोकस रखा गया है। विधानसभा क्षेत्र में 15 वर्ष से जो सड़कों का कार्य नहीं हो पाया है। ग्रामीण में सड़कों का कार्य प्रग्रति पर है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, गुलशन कुमार, संजीव ठाकुर, विनय शर्मा देशराज मनोज शर्मा, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें