फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एचआरटीसी पेंशनरों की लंबित देनदारियां जल्द जारी हो, बैठक में हुआ मंथन

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच जिला इकाई की बैठक सोमवार को बस अड्डा हमीरपुर में जिलाध्यक्ष नंद लाल चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने बताया कि मंच के प्रतिनिधिमंडल ने 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबित मांगों को उनके समक्ष रखा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों को एक समान महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान किया जाए, ताकि किसी वर्ग के साथ भेदभाव न हो। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जब इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखा रहे हैं, तो पेंशनरों की लंबित देनदारियों को जारी करने के लिए भी हरी झंडी दिखानी चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों की लंबे समय से लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए, ताकि सेवानिवृत कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके। इस दौरान काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें