होली पर्व पर जहां लोग रंगों के साथ खुशियों का इजहार करेंगे, वहीं गांधी चौक पर संगीत के साथ गुलाल बिखरेगा। व्यापार मंडल हमीरपुर होली पर्व पर चार मार्च को गांधी चौक पर विशेष कार्यक्रम करवाएगा। गांधी चौक पर व्यापार मंडल की ओर से करवाए जाने वाले इस कार्यक्रम में स्थानीय गायक अंकुश अत्री अपनी प्रस्तुतियां देंगे। व्यापार मंडल हमीरपुर के इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अधिवक्ता रोहित शर्मा शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चलेगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है।