ग्राम पंचायत लग कडियार के ग्राम लगदेवी में मंगलवार को प्रयास संस्था की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान लगभग 110 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 70 से अधिक लैब टेस्ट भी हुए। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड टेस्ट, शुगर, बीपी आदि से संबंधित परीक्षण किए गए। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. पंकज भारद्वाज ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित उपचार और परामर्श प्रदान किया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। लैब तकनीशियन सोनी वर्मा ने विभिन्न प्रकार की आवश्यक जांच की। फार्मासिस्ट सावी गुप्ता ने मरीजों को आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।