बिजली उपमंडल-दो हमीरपुर के अंतर्गत लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के चलते रविवार को अणु कलां, उपायुक्त कार्यालय, गांधी चौक, अप्पर बाजार, नादौन चौक, बस अड्डा सहित अन्य स्थानों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। सुबह दस से बिजली कर्मियों ने बिजली खंभों पर चढ़कर मरम्मत की। सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि लालड़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर एलटी लाइन के आसपास पेड़ों की काट-छांट की गई।