फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: शराब के नशे में बस चलाने पर चालक निलंबित

Krishan Singh Updated Sat, 02 May 2026 02:50 PM IST

हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर ने शराब के नशे में बस चलाने पर चालक को निलंबित कर दिया। सुजानपुर अस्पताल में हुए मेडिकल परीक्षण में शराब की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई हुई। वहीं परिचालक का भी मेडिकल करवाया गया। इसमें शराब की पुष्टि नहीं हुई। मामला गत दिन का है, जब हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट-चौरी पटलांदर जा रही बस का बीच रास्ते टायर पंक्चर हो गया। टायर को ठीक करवाने के बाद री में सरकारी बस और कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के चालकों में बहसबाजी शुरू हुई। बस चालक के शराब के सेवन की आशंका पर सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। चालक-परिचालक का सुजानपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया। अब मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि चालक ने शराब का सेवन किया था। हालांकि, चालक के खिलाफ पहले भी शराब के सेवन के बाद बस चलाने की शिकायतें मिली थीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने अन्य चालक-परिचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें