ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत गांव डिडवीं में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर एक कार घर की चारदीवारी से टकरा गई। कार में तीन लोग सवार थे। कार चालक ने बताया कि लावारिस बैल को बचाते समय यह हादसा हुआ। इस दौरान गाड़ी को काफी क्षति हुई है। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। कार को क्रेन के माध्यम से वर्कशॉप ले जाया गया। कार में बैठे लोग दिल्ली से सुजानपुर जा रहे थे।