फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भोरंज में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

अंकेश डोगरा Updated Mon, 22 Dec 2025 05:59 PM IST

राजकीय महाविद्यालय भोरंज में आज दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉ. विजय ठाकुर और मुक्तसर साहिब विश्वविद्यालय से डॉ. मोनिका बंसल आशीष गर्ग देहरादून व शिखा ठाकुर गुजरात ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। डॉ. विजय ठाकुर ने विश्वविद्यालयी परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डाला, जबकि आशीष गर्ग (देहरादून) ने नैनो प्रौद्योगिकी विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. मोनिका बंसल ने पर्यावरण एवं सामाजिक-आर्थिक स्थिरता पर अपने विचार साझा किए। आशीष गर्ग ने पृथ्वी एवं जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की, वहीं डॉ. शिखा ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण विषय को प्रमुखता से रखा। सम्मेलन के पहले दिन कुल 160 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़े गए। कल सम्मेलन के दूसरे दिन लगभग 150 शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन में स्थानीय पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की। ग्रामीण महिलाओं ने भी अपने शोध-पत्र प्रस्तुत कर सम्मेलन को समृद्ध किया। कल के समापन सत्र में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर अंकुश शर्मा मुख्यातिथि होंगे, जबकि राजकीय महाविद्यालय निरमंड से प्रो. कुलजीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें