शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भव्य नगर शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर से नगर शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर बिझड़ी मैहरे भोटा होकर जिला मुख्यालय पहुंची। कलाकारों ने रामायण सहित शिव तांडव की प्रस्तुतियां दीं।