फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जिला मुख्यालय में निकाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

हमीरपुर जिला मुख्यालय में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ सदर विधायक आशीष शर्मा व उनकी पत्नी ने भाग लिया। रथ यात्रा सत्य नारायण मंदिर हमीरपुर से शुरू की गई जोकि भोटा चौक से होते हुए नादौन चौक, गांधी चौक, सब्जी मंडी, पक्का भरो और फिर दंगड़ी पहुंची। भव्य रथयात्रा के दौरान भक्तजनों ने नाच गाकर भगवान जगन्नाथ की लीलाओं हरि बोल के जयकारे लगाए। इससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भक्तों के लिए बाजार में दुकानदारों ने ठंडे मीठे पानी की व्यवस्था के साथ फल भी वितरित किए। रथयात्रा से पूर्व सत्य नारायण मंदिर हमीरपुर में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर में दोपहर तक महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। दोपहर 12:00 बजे के करीब भगवान जगन्नाथ का रथ मंदिर के पास पहुंचा। इसके बाद भोटा चौक से होते हुए श्रद्धालुओं ने रथ को खींचकर गांधी चौक तक पहुंचाया। रथ यात्रा के दौरान बाजार में कुछेक स्थानों पर जाम लगा रहा। इससे लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाने दिक्कत झेलनी पड़ी। दंगडी स्थित गौड़ीय मठ के कथा व्यास भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान बाजार के दुकानदारों ने हलवा, जूस, मिठाइयों के भंडारे लगाए। यात्रा के दौरान सैकड़ों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ का रथ खींचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें