फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 22 जनवरी को चौगान में एक साथ जलेंगे 11 हजार दीपक

अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Dec 2025 06:53 PM IST

ऐतिहासिक चौगान सुजानपुर में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित होगा। कार्यक्रम में चौगान में एक साथ 11 हजार दीपक जगमगाएंगे। कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सोमवार को मुरली मनोहर मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में करोट, आलमपुर, टिहरा सुजानपुर के लोगों ने भाग लेकर रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम आयोजक मनीष चौहान ने बताया कार्यक्रम में चौगान के भीतर 11000 दीपक जलाए जाएंगे। भव्य दीपोत्सव के माध्यम से श्री राम का नाम लिखा जाएगा। इसके साथ-साथ पूरे शहर में भगवान श्रीराम स्तुति करते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें