फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कुछ इस तरह मनाया राखी का त्योहार

अंकेश डोगरा Updated Mon, 19 Aug 2024 04:05 PM IST

समीरपुर में रक्षाबंधन का पर्व इस बार भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने अपनी बहन कमला देवी से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन की परंपरा का निर्वहन किया। हर साल की तरह, इस बार भी उन्होंने अपनी बहन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प कर और उन्हें उपहार देकर उनकी खुशियों में वृद्धि की। प्रो. धूमल ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई उनकी सुरक्षा और सम्मान का वचन देते हैं। प्रो. धूमल के अनुसार, यह पर्व हमें पारिवारिक संबंधों की अहमियत और आपसी स्नेह को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इसी क्रम में शीला धूमल ने भी अपने भाई प्रभात सिंह को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु सुख और समृद्धि की कामना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें