हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ उपायुक्त आवास परिसर के साथ लगते जंगल में मंगलवार दोपहर बाद आग लग गई है। जंगल में चीड़ की पत्तियों से आज एकाएक आवास परिषद के भीतर तक पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए एक घंटे तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन बीच में लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी में पानी की आपूर्ति खत्म होने के कारण आग अधिक भड़क गई और आग की लपटें उपायुक्त आवास परिसर तक पहुंच गई विभाग को पुनः गाड़ी को भरने में करीब 20 मिनट का समय लगा। आग लगने के दौरान शहर भर में बिजली कट लगाया गया, ताकि ट्रांसफार्मर को जलने से बचाया जा सके। इसके साथ हमीर होटल के साथ स्थित कैंटीन परिसर में भी आज का मामला सामने आया विभाग ने 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बारे में जिला फायर अधिकारी राजेंद्र ने कहा कि आज की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया था आग पर काबू पा लिया गया है।