उपमंडल सुजानपुर के तहत दाड़ला गांव में स्थित ट्रांसफार्मर के फ्यूज बॉक्स में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली बोर्ड को दी। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकल रही थीं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद कर दी गई। हालांकि, आग लगने के कारण स्पष्टनहीं हो पाए। फायर विभाग के कर्मचारियों ने समय रहते आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया। बिजली बोर्ड सुजानपुर के एसडीओ चंद्रकांत ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।